फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों में किया अलर्ट घोषित, चंडीगढ़ में मानसून की धीमी रफ्तार

मौसम विभाग ने आज के लिए पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसकी वजह से उमस काफी रही और लोग इससे परेशान नजर आए। हालांकि शाम को ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को हल्के बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को मोहाली और पंचकूला में सुबह बरसात हुई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें