पांच महीने पहले लव मैरिज करने के बाद चार दिन पहले ही मोहल्ला फतेहगंज की गली नंबर पांच में पति के साथ रहने आई विवाहिता की गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके पति ने की है। हाथ पैर बांधने के बाद शव कमरे में ही रख आरोपी कमरा बंद कर फरार हो गया। जब बदबू आई तो आस-पास के लोगों ने देखा तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।