फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर में चोरों का आतंक, रात में तीन दुकानों पर डाला डाका

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 01 Dec 2025 05:19 PM IST

लुधियाना के रायकोट के मुल्लांपुर शहर में चोरों का आतंक है। बीते कोई दिनों रोजाना लूट या चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रविवार रात को मुल्लांपुर शहर के रायकोट रोड स्थित बाजार पर चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पंजाब हैंडलूम के मालिक शीतांशु के अनुसार वे शनिवार रात अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। महीने का आखिरी रविवार होने के कारण बाजार में छुट्टी थी और सभी दुकानें बंद रही। चोर गिरोह ने इसका फायदा उठाया और नकदी पर हाथ साफ कर गए। रविवार बाजार बंद होने के कारण किसी को भी चोरी की वारदात का पता नहीं चल पाया। दो दुकान मालिकों ने पुलिस प्रशासन पर भरोसे की कमी और गुस्से के कारण अपना नाम और चोरी हुई नगदी की सही जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। इनमें से एक दुकान तो ऐसी है जिसमें चार बार पहले भी चोरी हो चुकी है। उस दुकान के मालिक ने ये भी कहा कि चोर तो पकड़ में नहीं आएंगे लेकिन लोगों के मजाक का पात्र वह जरूर बन जाएंगे। तीन दुकानों की छत पर लगे शटर और गेट टूटे हुए थे, दुकानों के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और गल्लों में रखी नगदी गायब थी। दुकानदारों ने थाना दाखा में शिकायत दर्ज करवा सख्त कार्रवाई की मांग की है। चोरी की इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात को गश्त बढ़ाने, खराब पड़े बाजार के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करके ठीक करवाने की मांग की है ताकि चोरी और लूट की वारदातों पर विराम लग सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें