फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में सफाई कर्मियों में फूट, दो गुट आमने-सामने, कई कर्मचारी काम पर लौटे

जगराओं में अधिकारियों और राजनेताओं पर आरोप लगाकर हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों के बीच अब खुली फूट सामने आ गई है। शनिवार को हालात उस समय बदल गए जब सफाई कर्मचारियों के एक बड़े गुट ने शहर की सफाई व्यवस्था को ठप होने से बचाने के लिए काम पर लौटने का फैसला कर लिया। हालांकि कुछ कर्मचारी अभी भी काम पर नहीं पहुंचे, जिनकी नगर कौंसिल प्रशासन ने गैरहाजिरी दर्ज कर दी है। जानकारी के अनुसार नगर कौंसिल के कुछ सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए हड़ताल का ऐलान किया था। इस फैसले के बाद शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने की आशंका पैदा हो गई थी और लोगों में गंदगी फैलने को लेकर चिंता बढ़ने लगी थी। लेकिन शनिवार को स्थिति अचानक बदल गई और सफाई कर्मचारियों के यूनियन प्रधान रवि कुमार की अगुवाई में ज्यादातर कर्मचारियों ने हड़ताल से किनारा करते हुए शहर की सफाई का जिम्मा संभाल लिया। शनिवार सुबह कर्मचारियों ने सबसे पहले नगर कौंसिल परिसर से ही सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में पहुंच गए और कूड़ा उठाने तथा सड़कों और गलियों की सफाई का काम शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि गर्मी के मौसम में अगर सफाई का काम रुक जाए तो शहर में गंदगी के ढेर लग सकते हैं, जिससे मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यूनियन प्रधान रवि कुमार ने बताया कि नंबरदार बलवीर कुमार की ओर से सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ कर्मचारी किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर काम पर नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए सफाई कर्मियों को भड़काकर शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें