फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जगरांव में रोडवेज-पनबस-PRTC कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Jan 2026 03:22 PM IST

जगरांव में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जेल में बंद अपने साथी कर्मचारियों की तुरंत रिहाई की मांग उठाई। इसके साथ ही कर्मचारियों ने लंबे समय से कार्यरत कैजुअल और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को परमानेंट किए जाने की मांग भी सरकार के सामने रखी। कर्मचारियों का कहना था कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें न तो स्थायित्व मिला है और न ही पूर्ण कर्मचारी अधिकार। यूनियन के जलौर सिंह ने कहा कि आज़ादी के इतने दशकों बाद भी कर्मचारियों को अपनी आवाज उठाने का हक तक नहीं मिल पा रहा। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें जेलों में बंद किया जा रहा है, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर सरकारी परिवहन विभाग को कमजोर कर रही है और प्राइवेट घरानों को फायदा पहुंचाने के मकसद से प्राइवेटाइजेशन की नीति पर आगे बढ़ रही है। किलोमीटर स्कीम के नाम पर बार-बार टेंडर जारी किए जा रहे हैं, जबकि यूनियन लगातार इसका विरोध करती आ रही है प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द समाधान निकालने की अपील की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें