फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में नशा तस्करों और गैंगस्टर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए 132 संदिग्ध

पंजाब सरकार के निर्देश पर गैंगस्टरों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को लुधियाना पुलिस ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन प्रहार-3 शुरू किया। सुबह चार बजे से शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस की 60 विशेष टीमें पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर रही हैं। अभियान के दौरान अब तक 132 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई स्थानों से अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत 360 समर्पित पुलिसकर्मियों की 60 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में चिन्हित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। अभियान देर शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए डीजीपी कार्यालय की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें