पंजाब के लुधियाना में डरा देने वाली घटना हुई है। लुधियाना के डाबा के फतेह सिंह नगर इलाके में रंजिश के चलते मंगलवार की देर रात को दो गुटों में खुनी संघर्ष हुआ है। दोनों गुटों के लोग हाथ में तलवारों और अन्य हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी भी हुई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देख रोंगटे खडे़ हो जाएंगे। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई।