पंजाब के लुधियाना में दंपती को गोलियां मारकर एक आरोपी फरार हो गया। लुधियाना के हलवारा के मुल्लांपुर दाखा के प्रेम नगर में एक व्यक्ति की किसी बात को पति-पत्नी के साथ बहस हो गई। दंपती ने सोचा भी नहीं था कि आरोपी उनपर फायरिंग कर देगा। बहस के दौरान आरोपी ने अपनी पिस्टल से पति-पत्नी पर गोलियां दाग दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव इस्सेवाल वासी सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा के तौर पर हुई है।