फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव आढ़तिया एसोसिएशन का एलान, सरकारी गेहूं खरीद का करेंगे बायकॉट

एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अनाज मंडियों में शुमार जगरांव मंडी में आढ़तिया एसोसिएशन ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आढ़तिया एसोसिएशन ने एलान किया है कि 1 अप्रैल से आने वाले गेहूं सीजन में सरकारी खरीद का अनिश्चितकालीन बायकॉट किया जाएगा। एसोसिएशन के इस फैसले के तहत जगराओं मंडी के साथ-साथ आसपास के सभी खरीद केंद्रों में भी गेहूं की खरीद पूरी तरह से बंद रहेगी। आढ़तियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन के नेता घनैया गुप्ता ने बताया कि पिछले काफी समय से आढ़तियों की मांगों को सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उल्टा आढ़तियों पर लगातार नए-नए बोझ डाले जा रहे हैं, जिससे आढ़तियों में भारी रोष है। एसोसिएशन की ओर से निर्णय लिया गया है कि 1 अप्रैल से मंडियों में न तो गेहूं की खरीद होगी, न ही ट्रांसपोर्ट किया जाएगा और न ही छंटाई या बिक्री की जाएगी। इसके अलावा सभी आढ़तियों की दुकानों पर काले झंडे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा। आढ़तियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उन्हें उनका बकाया 2.50 प्रतिशत कमीशन नहीं देती और जबरन लगाए जा रहे ईपीएफ नियम को वापस नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके घनैया गुप्ता बांका, स्वर्णजीत सिंह, गिलजगजीत सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह दोधर, जितिंदर सिंह सरां, नवीन सिंघला, राज कुमार भल्ला, महिंदर पाल सिंह, अमृतपाल सिंह, बूटा सिंह ग्रेवाल, मनोहर लाल, आशु मित्तल समेत आढ़तिया एसोसिएशन के अन्य सदस्य हाजिर थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें