जस्सियां रोड स्थित एक स्वीट्स फैक्ट्री में सेहत विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब तीन क्विंटल मिठाइयां जब्त कीं। विभाग की कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में तैयार मिठाइयों की जांच की गई और संदिग्ध सामग्री को कब्जे में लिया गया। सेहत विभाग के कर्मचारियों ने मिठाइयों के सैंपल भी लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता और कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।