फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

हैंड ग्रेनेड के साथ बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहे दो आतंकियों के साथ कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना की वीरवार की देर शाम को मुठभेड़ हो गई। लाडोवाल के पास उस समय मुठभेड़ हुई जब पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी तो दो आतंकी वहां से गुजर रहे थे। शक होने पर उन्हें रोकना चाहा तो आरोपी भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। इसके बाद मुलाजिमों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। तुरंत ही पुलिस की कई टीमें वहां पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आतंकियों को घेर लिया। क्रास फायरिंग में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को काबू किया और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें