लुधियाना बस स्टैंड के बाहर बेकाबू बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बस की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। बेकाबू बस ने दो ई-रिक्शा और एक बाइक को टक्कर मारी थी।