फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में सफाई कर्मियों की हड़ताल से झुका प्रशासन

अपनी मांगों को लेकर नगर कौंसिल के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मियों के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। सोमवार देर शाम हालात उस समय नाटकीय हो गए जब सफाई कर्मियों और नगर कौंसिल के ईओ के बीच बातचीत के दौरान कुछ मांगों पर सहमति बनने के बावजूद “मेट लगाने” के मुद्दे पर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को नगर कौंसिल के ईओ मोहित शर्मा और धरने पर बैठे सफाई कर्मियों के बीच बैठक हुई। बैठक में सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगें प्रशासन के सामने रखीं, जिनमें से कुछ मांगों को ईओ ने मौके पर ही मान लिया। हालांकि मेट लगाने के मुद्दे पर सहमति न बनने से सफाई कर्मी भड़क उठे। गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर कौंसिल के सामने ही तहसील रोड पर जाकर धरना लगा दिया, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके का ट्रैफिक जाम हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शहर की मुख्य सड़क जाम होने से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ती देख नगर कौंसिल के ईओ मोहित शर्मा अपने दफ्तर से बाहर निकलकर सीधे धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माइक संभालते हुए सफाई कर्मियों से बातचीत की और उनकी मांग को मानते हुए नगर कौंसिल में कुल चार मेट लगाने का ऐलान कर दिया। ईओ द्वारा मांग मानने के बाद सफाई कर्मियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और सड़क जाम भी खोल दिया, जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसके चलते उन्हें धरना देने और सड़क जाम करने का कदम उठाना पड़ा। वहीं प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें