लुधियाना में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित जाली वायरल वीडियो के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फर्जी वीडियो के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पार्टी नेताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और ऐसे कृत्यों की निंदा की।