लुधियाना के शेरपुर इंडस्ट्री एरिया सी की टेक्सटाइल कालोनी इलाके में मंगलवार सुबह गत्ता बनाने और पेपर बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। पूरा यूनिट आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। आग से निकलने वाला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने की वजह से आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई थी। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची और बीस से ज्यादा गाड़ी पानी डाल कर करीब दो से ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।