जगरांव में सिधवां बेट के गांव गिद्दड़विडि में बुलेट चुरा कर भाग रहे चोरों ने पीछा कर रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लेकर उसका भाई अस्पताल गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 37 साल के सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।