फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की युवती ने खरड़ में की आत्महत्या, युवक पर आरोप, नहीं किया अंतिम संस्कार

Ankesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 02:38 PM IST

जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली एक युवती द्वारा खरड़ में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार ने जालंधर निवासी युवक युवराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं परिवार ने युवती का संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिवार के मुताबिक, युवती और युवराज आपसी रिश्ते में थे। 19 मार्च को युवती अपने दोस्त युवराज से मिलने गई थी और रात करीब 11:30 बजे घर लौटी। परिजनों का कहना है कि इसके अगले दिन, 20 मार्च को, युवती ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने युवराज के कारण यह कदम उठाया। उनका कहना है कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। हालांकि, परिजनों के अनुसार खरड़ पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच नहीं की और धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए केस को बंद कर दिया। परिवार ने कहा कि पूरे मामले के दौरान युवराज की बहन भाई का लैपटॉप लेने के लिए घर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। परिवार ने न्याय की करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें