फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में एएनटीएफ ने 1.5 किलो हेरोइन और अवैध पिस्तौल के साथ दो तस्कर दबोचे

Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 03:49 PM IST

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर रेंज की टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार कर बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल (पीबी-02-डीई-0743) बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव मुच्छल, थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर और जगजीत सिंह पुत्र काका सिंह निवासी वार्ड नंबर 13, राय वाड़ा, चमकौर साहिब, जिला रूपनगर के रूप में हुई है। सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर उन्हें काबू किया गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने की कोशिश में पुलिस कस्टडी से निकल गए, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि जसकरण सिंह 10वीं पास है और पहले पाठी का काम करता था, जबकि जगजीत सिंह 12वीं पास और बेरोजगार है। जल्दी अमीर बनने की चाह और अधिक कमाई के लालच में दोनों इस अवैध धंधे में शामिल हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें