फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर दिनदहाड़े चोरी: घर से गहने, नगदी और गैस सिलिंडर भी ले गए चोर

जालंधर के थाना कैंट क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने, नकदी और यहां तक कि गैस सिलिंडर तक चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब घर की बुजुर्ग महिला दवा और पट्टी करवाने अस्पताल गई हुई थीं। घर पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़िता की बेटी जब घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताले टूटे मिले। अंदर का नजारा देख परिवार के होश उड़ गए। अलमारियां खुली थीं, लॉकर तोड़े गए थे और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सोने की अंगूठी, कानों के टॉप्स, दो मोबाइल फोन और करीब एक लाख रुपये से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि रसोई में रखा गैस सिलिंडर भी गायब मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बयान दर्ज करने के लिए उन्हें थाने बुलाया गया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी तत्परता नहीं दिखाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें