मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाने वाले पंजाब रोडवेज और पनबस के आउटसोर्स एवं कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम रखा। जालंधर में रोडवेज डिपो-1 और 2 के बाहर मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। जिस कारण मुलाजिमों को सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है, उनकी मुख्य मांग वेतन में वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना की है, जिसको पिछले साढ़े चार साल से सरकार नजरअंदाज कर रही है। वहीं हड़ताल के चलते बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालकों की चांदी रही। आधार कार्ड पर फ्री का सफर करने वाली महिलाओं को भी पैसे खर्च कर अपना सफर तय करना पड़ा।