फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को उड़ाया, देखें वीडियो

जालंधर के चुग्गिती चौक के पास बिजली घर के बाहर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 47 वर्षीय विजय कुमार खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनका बेटा भी गिरकर बेहोश हो गया। राहगीरों ने तुरंत बच्चे को गोद में उठाकर पानी के छींटे मारे, जिसके बाद उसे होश आया। घायल विजय कुमार को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ग्रे रंग की थी और चुग्गिती फ्लाईओवर की ओर से आ रही थी। सूचना मिलते ही 112 और एसएसएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और ट्रैफिक को सुचारू किया। थाना रामामंडी के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें