फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बेअदबी मामले में एसजीपीसी साथ ले गई पावन स्वरूप, रो पड़ी संगत

जालंधर के गांव माहलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ने की घटना के बाद फिल्लौर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा साहिब से गुरु स्वरूप को उठा लिया गया। जैसे ही गुरु साहिब की विदाई हुई, गांव की संगत की आंखें नम हो गईं। रोजाना माथा टेकने और सेवा करने आने वाली महिलाएं फूट-फूट कर रो पड़ीं। महिला संगत ने कहा कि जो हुआ वह बेहद दुखद है। रोज गुरु घर आकर सेवा करना उनकी दिनचर्या थी, लेकिन अब यह सोचकर दिल बैठा जा रहा है कि कल से गुरु साहिब के दर्शन नहीं हो पाएंगे। संगत ने कहा कि एकता की कमी और गुरुद्वारे की सही देखरेख न होना भी इस स्थिति का कारण बना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें