फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

जालंधर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि आज जालंधर शहर बंद नहीं रहा, लेकिन पंजाब बंद के आह्वान का असर राज्य के कई अन्य जिलों में देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि डीएसपी को सस्पेंड करने के बजाय बर्खास्त नहीं किया गया और संबंधित पुलिस कर्मियों पर सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई नहीं हुई, तो जालंधर सहित पूरे पंजाब में दोबारा बंद का आह्वान किया जाएगा। एसआईटी के गठन पर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की केवल जांच नहीं, बल्कि लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सीधी और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नेता बंटू सभ्रवाल ने कहा कि आज पंजाब बंद का आह्वान था, लेकिन जालंधर में केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। उन्होंने दोहराया कि उनकी मुख्य मांग डीएसपी को केवल निलंबित नहीं, बल्कि सेवा से बर्खास्त करने की है। उनका कहना था कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें