फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-फितर से पहले जालंधर में तैयारियां तेज

पवित्र पर्व ईद-उल-फितर को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने वीरवार को जिला प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर ईद की नमाज के दौरान बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों के प्रधान, मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्ति और संगठन के सदस्य भी उपस्थित रहे। एडवोकेट नईम खान ने बताया कि इस वर्ष ईद-उल-फितर की नमाज 20 या 21 मार्च को अदा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पहले से ही सभी जरूरी इंतजाम पूरे किए जाएं। मांगपत्र के माध्यम से प्रशासन से शहर की मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, पीने के पानी, ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है। साथ ही नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के सख्त प्रबंध सुनिश्चित करने की अपील की गई है। नईम खान ने बताया कि जालंधर में लगभग 150 से अधिक मस्जिदें हैं, जहां ईद की नमाज अदा की जाती है। ऐसे में पूरे शहर में समन्वित प्रबंधन आवश्यक है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर की ईदगाह को मलेरकोटला की तर्ज पर विकसित करने के किए गए ऐलान का भी जिक्र करते हुए सरकार से इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। अंत में उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, शांति और सौहार्द का प्रतीक है, और इसे सफल बनाने के लिए प्रशासन व समाज को मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें