फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर चौपाटी मारपीट कांड में पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

जालंधर में आदर्श नगर चौपाटी पर हुई मारपीट की घटना में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि घटना से संबंधित मुकदमा थाना डिवीजन नंबर 2 में 14 नवंबर को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता बरबियन राम बरई प्रसाद, जो आदर्श नगर में फलों की दुकान लगाते हैं, ने शिकायत दी थी कि 13 नवंबर को कुछ हथियारबंद युवक आए और उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद एडीसीपी आकर्षि जैन और एसीपी अमनदीप सिंह के निर्देशन में, एसआई जसविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दो व्यक्तियों सुरिंदर सिंह, निवासी न्यू शास्त्री नगर और गौतम, निवासी अंबेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गौतम के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कमिश्नरेट पुलिस ने साफ किया कि शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें