जालंधर में गुरु नानक देव जी के 556वां प्रकाश पर्व को समर्पित पुरातन नगर पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोविंदगढ़ से शुरू होकर गुरुद्वारा दीवान स्थान सेंट्रल टाउन में होगा समाप्त। नगर में हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शहर धन गुरु नानक-वाहेगुरु-वाहेगुरु और जयकारों से गूंजा नानक तेरा-तेरा तोले धरती दरियां पीड़ां तोले के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने नगर कीर्तन के स्वागत में फूलों की वर्षा की।