फुटबॉल चौक स्थित जीएस होंडा के बाहर से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।