फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में लॉटरी दुकान से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 May 2026 05:15 PM IST

जालंधर के बस्ती बावा खेल स्थित मछली मार्किट इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लॉटरी दुकान से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ लक्की निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दुकान के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जांच अधिकारी वरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें