पंजाब के जालंधर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार लेंसर कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। कार को नाबालिग किशोर चला रहा था। कार में नाबालिग चालक के अलावा दो अन्य किशोर भी सवार थे। हादसे में तीनों नाबालिगों को चोटें आई है। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना के समय दुकान में भी कोई मौजूद नहीं था।