फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में गैर-शैक्षणिक ड्यूटियों के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर घेरा

जनगणना और ड्रग सेंसस जैसी गैर-शैक्षणिक ड्यूटियों के विरोध में जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। एलीमेंट्री टीचर यूनियन और सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रशासन को मांग पत्र सौंपते हुए अध्यापकों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। शिक्षक नेताओं का कहना है कि स्कूलों में पहले ही स्टाफ की भारी कमी है, इसके बावजूद अध्यापकों पर दोहरी, तेहरी और चौहरी ड्यूटियों का बोझ डाला जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षक मानसिक दबाव झेल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि अध्यापकों से केवल पढ़ाने का काम लेने की बात कही गई थी, लेकिन हकीकत इसके उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्रग सेंसस की स्वैच्छिक ड्यूटी से इंकार करने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर डराया जा रहा है। शिक्षक संगठनों ने मांग की कि डबल ड्यूटी तुरंत खत्म की जाए, जारी नोटिस वापस लिए जाएं और यह काम बेरोजगार युवाओं को मानदेय पर दिया जाए। डीसी द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलने के बावजूद शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें