फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी पिस्तौल व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 06:04 PM IST

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरविंदर सिंह विरक के दिशा-निर्देश, एसपी (जांच) विनीत आहलावत (आईपीएस) और डीएसपी फिल्लौर भारत मसीह लधड़ की निगरानी में थाना फिल्लौर की पुलिस ने हाई-टेक नाका, सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और .30 बोर के 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार महिकप्रीत उर्फ रोहित, करणदीप सिंह उर्फ करण, रॉबिनप्रीत सिंह, राजेश्वर सिंह, मनजीत सिंह और निखिल को काबू कर हथियार बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विभिन्न संपर्कों के माध्यम से कम कीमत पर अवैध हथियार खरीदकर उन्हें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में अधिक कीमत पर सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद पिस्तौल फिल्लौर क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क की साजिश को विफल कर दिया गया। इस संबंध में थाना फिल्लौर में आर्म्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अब पुलिस हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच के दौरान और भी अहम खुलासे व गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें