फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद जालंधर में पुलिस का हाई अलर्ट

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:00 PM IST

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पंजाब भर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इसके चलते जालंधर में भी सोमवार रात से ही पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। जालंधर में हाई अलर्ट के बाद डीसीपी सिक्योरिटी नरेश डोगरा खुद पुलिस फोर्स के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे व उनके नेर्तत्व में पुलिस कर्मचारियों ने यात्रियों व उनके सामान की चेकिंग की। आज भी यह चेकिंग अभियान जारी है व फिलहाल पुलिस को चेकिंग दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। डीसीपी डोगरा ने कहा कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद जालंधर में हाई अलर्ट किया गया है। रेलवे सटेशन पर बाहर वाले राज्यों से आ रही सभी ट्रेन के यात्रियों को चैक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें