फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में नगर निगम की कार्रवाई, निजी अस्पताल की बिल्डिंग सील की

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 02:45 PM IST

जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए ‘क्लाउड 9 हॉस्पिटल’ की अवैध बन रही बिल्डिंग को सील कर दिया। निगम अधिकारियों की जांच में पाया गया कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्वीकृत नक्शे में पार्किंग दिखाकर उस जगह पर अन्य निर्माण कार्य कर दिया था। इलाके के लोगों ने भी अस्पताल का विरोध किया था और चौक में धरना लगाया था। लोगों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की वजह से परेशानी होती है। जानकारी के मुताबिक मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेश पर एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी रविंदर ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिल्डिंग में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद निगम टीम ने इमारत को तुरंत सील कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इलाके के निवासियों ने निगम को शिकायत दी थी कि हॉस्पिटल की ओर से पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने पर आने वाले समय में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। इस शिकायत के बाद निगम अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई की। निगम ने बिल्डिंग मालिकों को नोटिस जारी करते हुए सभी दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद यह तय किया जाएगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें