फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर सीआईए ने 1.1 किलो हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार किए, पहले भी दर्ज हैं के

सीआईए स्टाफ, पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर की गई। कमिश्नर ने बताया कि सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम महिक रेस्टोरेंट टी-पॉइंट, जमशेर रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और वापस मुड़कर जाने लगे। शक के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली गई। एसीपी अमरबीर सिंह की मौजूदगी में दोनों के बैग की तलाशी लेने पर 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ एकम, निवासी ब्यास जिला अमृतसर और पवित्र सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव दादूवाल जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आकाशदीप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कपूरथला में मामला दर्ज है, जबकि उसके खिलाफ एक अन्य पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, हेरोइन सप्लाई नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें