फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरमाया फगवाड़ा के पेपर चौक के नामकरण का मुद्दा

फगवाड़ा के पेपर चौक के नामकरण का मुद्दा आज फिर से सुलग गया है। वीरवार को फगवाड़ा की शहीद भगत सिंह वैलफेयर सोसायटी द्वारा पेपर चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग के बाद शुक्रवार को अंबेडकर सेना मूल निवासी के प्रधान हरभजन सुमन ने चौक का नाम संविधान चौक रखने की मांग की और कहा कि अगर चौक के दूसरी तरफ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी की मूर्ति भी लगाई जाए तो कोई एतराज़ नहीं है। उन्होंने मांग की कि फगवाड़ा शहर के मेयर और आप सरकार को चौक के नाम पर वोटिंग करानी चाहिए। गौरतलब है कि 2018 से इस चौक के नामकरण को लेकर दो पक्षों में विवाद है और उसी विवाद के दौरान चली गोली में एक युवक की मौत भी हो चुकी है तथा उसकी हत्या के आरोप में फगवाड़ा के चार हिंदू नेता लंबी जेल भी काट चुके हैं ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें