फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में किरायेदारों, होटलों व गेस्ट हाउसों की सघन चेकिंग, गणतंत्र दिवस पर अलर्ट

पंजाब सरकार द्वारा गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “गैंगस्टरों के खिलाफ जंग” और गणतंत्र पर अलर्ट के बीच सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जालंधर शहर में व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में किरायेदारों, होटलों, गेस्ट हाउसों तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों की अचानक जांच कर उनके पहचान पत्र, किरायानामा और अन्य संबंधित रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर में गैंगस्टरों व असामाजिक तत्वों की संभावित मौजूदगी पर रोक लगाना, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चेकिंग के दौरान होटल मालिकों, गेस्ट हाउस संचालकों और मकान मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने किरायेदारों व कर्मचारियों की पूरी जानकारी नियमों के तहत पुलिस में दर्ज करवाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जालंधर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य और में भी ऐसे अचानक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें