फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की हरनाज ने 25 सेकेंड में किए 50 हूला हूप, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

जालंधर के मॉडल हाउस की रहने वाली महज 8 साल की हरनाज कौर कोहली ने अपनी मेहनत और हुनर से बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली हरनाज ने रॉड के साथ हवा में लटककर सिर्फ 25 सेकंड में 50 बार हूला हूप घुमाने का शानदार रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराया। इस उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरनाज सिर्फ हूला हूप ही नहीं, बल्कि स्केटिंग में भी कमाल दिखा चुकी हैं और अब तक 12 गोल्ड समेत 18 मेडल जीत चुकी हैं। खास बात यह है कि मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए मां ने उन्हें स्केट्स दिए थे, और वहीं से उनकी सफलता की कहानी शुरू हुई। रोजाना घंटों की कड़ी मेहनत, सुबह 5 बजे प्रेक्टिस और लगातार जुनून ने हरनाज को इस मुकाम तक पहुंचाया। अब उनका अगला सपना ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भारत का नाम रोशन करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें