फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा: देवी तालाब मंदिर से निकली आस्था की विशाल धारा, हिमाचल के राज्यपाल पहुंचे

Ankesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 04:11 PM IST

महानगर जालंधर में बुधवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के 11 प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम पुनः मंदिर में ही विश्राम लेगी। यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। उनके साथ पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक वाली सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। मंदिर पहुंचने पर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। नवरात्र के अवसर पर 24 मार्च से मंदिर में श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था, जिसका आज विधिवत भोग डाला गया। आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा में पंजाब के अलावा राजस्थान से आई बैंड पार्टियां और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें