फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दुकान में लगी आग, दमकल की 50 गाड़ियों ने पाया काबू

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Jun 2025 03:19 PM IST

जालंधर के शहीद भगत सिंह चौक के पास खुराना इंटरप्राइजेज की दुकान में रविवार-सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आग रात तकरीबन 1:00 बजे लगी और सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 50 से अधिक गाड़ियां पहुंची थी। आग दुकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी और धीरे-धीरे नीचे तक फैल गई। वहीं मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ के प्रभारी दिनेश ढल्ल कहा कि आग से काफी नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें