जालंधर के सलेमपुर मसंदा गांव में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, कमिश्नरेट पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी, जबकि मौके से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।