फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में नशा तस्कर का घर ढहाया, आरोपी पर 18 केस दर्ज

जालंधर में नशे के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा रैणक बाजार के पक्का बाग में स्थित तस्कर के घर पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को धवस्त किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा कई बार व्यक्ति को नोटिस दिए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने के कारण आज पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर घर पर कार्रवाई की जा रही है। व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी निवासी पक्का के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि उक्त हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी एक तस्कर है। हरविंदर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 पर्चे दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें