फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालंधर में गुरुद्वारा साहिब से लाैट रही बुजुर्ग महिला पर कुत्तों का हमला, 25 जगह से नोचा

बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के आतंक बढ़ता ही जा रही है। जानकारी के मुताबिक गत दिन 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुंदर कौर गुरुद्वारा साहिब से अकेली लौट रही थी। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने महिला को चारों तरफ से घेर लिया और हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी भी सामने आई है। घटना सतगुरु कबीर चौक के पास स्थित दूरदर्शन एनक्लेव फेज-2 के पास की है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि, कैसे 8 कुत्तों ने गुरुद्वारा से लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर लिया। इसके बाद कुत्तों ने महिला को नीचे गिरा दिया और घसीटते हुए 10 फीट तक ले गए। इस दौरान कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को 25 जगहों से बुरी तरह से नोच डाला। इस दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिस कारण 12 के करीब टांके लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें