[8:20 pm, 2/8/2026] +91 84278 28486: शहर के ऐतिहासिक श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार शाम आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान अचानक दो गुटों के बीच झड़प और पथराव हो गया। घटना उस समय हुई जब यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पहले कहासुनी, फिर हाथापाई और बाद में ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, मंदिर में मेयर विनीत धीर के समर्थक उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसी दौरान विरोधी गुट भी वहां पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया और बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोग ऊंची जगहों पर चढ़कर भी पथराव करते रहे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, सीसीटीवी खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने पथराव के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एसीपी नॉर्थ अशोक मीना ने बताया कि दो पक्षों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---पुलिस का आधिकारिक बयान: किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के अनुसार, एएसपी नॉर्थ अशोक मीना ने बताया कि श्री देवी तालाब मंदिर में दो गुटों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक अब तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज जुटाई और जांची जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि पथराव के दौरान कुछ श्रद्धालुओं को चोटें आईं, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ---दोनों गुटों का आपराधिक रिकॉर्ड फतेह गैंग का नेतृत्व करणप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी उर्फ फतेह (निवासी खुरला किंगरा) करता है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, जबरन वसूली समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे पहले भी अवैध हथियार और हेरोइन के मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। इस गैंग का कई स्थानीय गुटों से विवाद रहा है। भाना गैंग दलजीत सिंह भाना से जुड़ा माना जाता है, जो भार्गव कैंप क्षेत्र में सक्रिय रहा है। इस गुट का नाम मल्ली हत्याकांड और सोनू बाबा हत्याकांड जैसे चर्चित मामलों में सामने आ चुका है। गैंग से जुड़े कई सदस्य लंबे समय से पुलिस की निगरानी में हैं। -----वर्चस्व और अवैध कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के विभिन्न इलाकों में वर्चस्व, सट्टेबाजी, शराब ठेकों और कथित जबरन वसूली जैसे मुद्दों को लेकर दोनों गुटों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है। कई बार धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में आमना-सामना होने पर विवाद बढ़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ----देवी तालाब मंदिर से निकली थी शुक्राना यात्रा मेयर विनीत धीर को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके का इंचार्ज नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर शुक्राना यात्रा की शुरुआत की। यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होते हुए श्री सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जिला प्रधान अमृतपाल, कई पार्षद और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। ----- मेयर विनीत धीर बोले- नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाऊंगा मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्थ हलके के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ सीट पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। मनमोहन सिंह [8:27 pm, 2/8/2026] +91 94174 72424: जन्मदिन की पार्टी के दौरान चली गोली, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर में लगी गोली मंडी गोबिंदगढ़, 2 अगस्त (लक्की): औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के जीटी रोड इलाके स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद चली गोली बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गोबिंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी हासिल की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बर्थडे पार्टी दौरान दो गुटों के बीच विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई। गोलीबारी में बीच-बचाव कर रहे युवक के सिर में गोली लगी और वह मौके से फरार हो गए। घटना संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि घटना संबंधी हर पहलू की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी