महानगर जालंधर में दवाई लेने घर से निकले 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने शहर को झकझोर दिया है। रोड मोहल्ला निवासी विकास की डेडबॉडी शहनाई पैलेस के पास खून से लथपथ हालत में मिली। घटना के बाद परिवार ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है, जबकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सड़क हादसा बता रही है।