फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में लापता सिलाई कारीगर का संदिग्ध हालात में मिला शव, मां ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच कर रही

थाना-5 क्षेत्र की चौहान कॉलोनी में 28 वर्षीय सिलाई कारीगर सोनू का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोनू बीती शाम से लापता था और आज सुबह उसका शव गली नंबर-5 से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार सोनू शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता था। वह रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। पूरी रात परिवार ने उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह पुलिस का फोन आने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां का कहना है कि शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। मृतक की मां ने तेजमोहन नगर निवासी 'बिट्टे' नामक युवक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि आरोपी पहले भी 2-3 बार सोनू के साथ मारपीट कर चुका था और कई बार उसका मोबाइल फोन भी जबरन छीन चुका था। मां का यह भी आरोप है कि आज सुबह वही युवक बेटे के शव को गली नंबर-5 में छोड़कर गया। फिलहाल थाना-5 पुलिस ने मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-5 में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में एक आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें