जालंधर के पारस एस्टेट में 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लड़की अपने पिता के दोस्त के घर गई थी, जो उसी गली में रहता है। बच्ची का शव उसके घर पर मिलने के बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसी घर के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद किया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।