फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों को फंसाकर ठगी मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Jul 2026 04:19 PM IST

जालंधर कमिश्नरेट की थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने एटीएम के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी एसआई जय इंदर सिंह की टीम गश्त के दौरान बस्ती पीरदाद रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास पहुंची, जहां एक संदिग्ध युवक खड़ा मिला। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमरीक सिंह उर्फ विक्की, निवासी ईस्ट इंक्लेव, कोट सदीक, जालंधर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास, चाकू, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पर्स, 4 फेवीक्विक और टेप बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम पर आने वाले लोगों को झांसे में लेकर उनके खातों से पैसे निकालता था आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी संदीप उर्फ पिंका, निवासी गांव वरियाणा, जालंधर का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें