जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास शुक्रवार सुबह स्कूल बस को बचाते हुए ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल बस को बचाने के चक्कर में ट्रक हादसा ग्रस्त हो गया।