फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर स्पोर्ट्स मार्केट में रात की चोरी से मचा हड़कंप, व्यापारियों में भारी रोष

जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट में बीती रात एक दुकान में चोरी की घटना सामने आने के बाद व्यापारियों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। घटना के बाद पूरे मार्केट एरिया में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की वारदातों ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंजाब खेल उद्योग संघ के कन्वीनर रविंदर धीर और अन्य व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्पोर्ट्स मार्केट सहित आसपास के इलाकों में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इन्हें रोकने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, जिससे व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि मार्केट एरिया में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मजबूत की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें