कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और इसके नेटवर्क बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में दो कुख्यात नशा तस्करों को 150 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। जबकि 15 युवकों को नशा करते हुए रंगे हाथों दबोचा गया। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इस दौरान एडीसीपी-1 आकर्षि जैन और एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह की देखरेख में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढोला राम पुत्र रत्ती राम (निवासी मकान नंबर 1172, भीम नगर काजी मंडी, जालंधर) और सीमा पत्नी सुनील (निवासी तंदूर वाली गली, भीम नगर काजी मंडी, जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस ने ढोला राम से 100 ग्राम और सीमा से 50 ग्राम गांजा बरामद किया है।